Healthy Breakfast in Hindi: नाश्ते को दिन के सबसे अहम आहार माना जाता है. और फिर भी यह मज़ेदार है कि जब आप किसी से पूछते हैं कि क्या उन्होंने काम पर निकलने से पहले अपना नाश्ता किया है, तो इसका जवाब ज्यादातर मामलों में 'नहीं' (Skipping breakfast) मिलता है. अगर आप सोच रहे हैं कि सुबह नाश्ता करना जरूरी क्यों है (Why is breakfast important?) तो आपको बता दें कि दिन का सबसे अहम आहार है आपके द्वारा किया गया नाश्ता. नाश्ता करने के बहुत से फायदे (Breakfast Benefits) हैं. क्योंकि यह आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जा प्रदान करता है. अगर आप नाश्ता छोड़ देते हैं तो आप लंच में जरूरत से ज्यादा खाते हैं और यह वजन को बढ़ाने का काम करता है. नियमित रूप से ऐसा करने से आपका शरीर बिना किसी प्रतिरोध के निकल जाता है और आपकी शरीर की प्रणाली गंभीर रूप से प्रभावित होती है. एक स्वस्थ नाश्ता तैयार करने और खुद फर्क महसूस करने के लिए हर सुबह पांच मिनट का समय निकालें. लेकिन इसके साथ ही साथ इस बात पर ध्यान देना भी जरूरी है कि आप नाश्ते में क्या कर रहे हैं. ऐसा न हो कि आपके नाश्ते की प्लेट अनहेल्दी फैट से भरपूर हो. तो यह तय करना भी जरूरी है कि आप नाश्ते में हेल्दी चीजें लें. तो चलिए हम आपको बताते हैं 2 हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट आइडियाज़ (High protein breakfast ideas) जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं!
यह दो मेरे द्वारा रोज़ बनाये जाने वाले नाश्ते है :
1)CHICKPEAS SPINACH EGG BHURJI (PROTEIN = 45 g)
सामग्री:-
- 5 अंडे ( 1 पूरा अंडा, 4 अंडे के सफ़ेद भाग)
- 100g उबले हुए चने (Kabuli chana)
- 100g ताज़ा पालक
- 28g (1 handful) भुनी हुए मूँगफली
- प्याज़
- टमाटर
- अदरक
- लहसुन
- 1 निम्बू
- नमक , मिर्च, हल्दी!
बनाने की विधि :-
- एक कटोरे में अंडे डाले
- नमक , मिर्च, हल्दी डाले
- मिक्स करें
- कढ़ाई को तेज़ आंच पर रखे
- जब कढ़ाई गर्म हो जाये तो आंच काम कर दे
- अब अंडे मिलाये
- कढ़ाई को चलते रहे
- अब प्याज़, टमाटर ,अदरक ,लहसुन, 1 निम्बू
- चलते रहे
- उबले हुए चने ,ताज़ा पालक , भुनी हुए मूँगफली
- कुछ भी जलने ना दे
2. OVERNIGHT CUSTOMIZED OATS (PROTEIN = 35g)
सामग्री:-
- Low fat दही या दूध (200g) [Double Toned Milk]
- 1 कप ओट्स (80g) (किसी भी प्राकृतिक ओट्स का प्रयोग करें न कि मसाला ओट्स)
- बादाम (10–15 nos)
- अखरोट (1 nos)
- किशमिश (5–6 nos)
- केला या कोई मौसम का फल
- अलसी के बीज (1 teaspoon)
- 2 उबले अंडे (सफद भाग)
तरीका:-
- ओट्स को बर्तन में डाले
- ढही डालें (या गरम दूध डालें )
- मिक्स करें
- बादाम, अखरोट, किशमिश, केला या कोई मौसम का फल डालें,
Let's GetSetFit Hindi

0 Comments