शरीर में Protein की पर्याप्त मात्रा रखने के लिए हमे अक्सर मांस, मछली और अंडा खाने की सलाह दी जाती है। इनमें न केवल प्रोटीन बल्कि विटामिन और आयरन भी भरपूर होता हैं! मांसाहारी व्यक्ति तो इन सब चीजों को आसानी से खा लेते है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो शाकाहारी यानी नॉनवेज(मांसाहार) खाने से कतराते हैं। अगर आप भी नॉनवेज नहीं खाते तो परेशान न हो क्योंकि आज हम आपको Protein युक्त आहार के बारे में बताएंगे, जो मांस और अंडे से ज्यादा ताकतवर होते हैं और शरीर में Protein की मात्रा को पूरी रखते हैं।
प्रोटीन क्यों जरूरी है?
Protein का काम शरीर की मांसपेशियों की टूट-फूट की मरम्मत करना होता है। यह शरीर में कोशिकाओं बनाने में मदद करता है साथ ही हससे टूटे हुए तन्तुओं का पुनर्निर्माण होता है। शरीर के निर्माण में यह अपनी अहम भूमिका निभाता है व पाचक रसों का निर्माण करता है। बता दें कि नाखून और बाल प्रोटीन से बने होते हैं। ऐसे में उन्हें मज़बूत बनाने के लिए भी प्रोटीन जरूरी है।
प्रोटीन की एक दिन में मात्रा :-
शरीर के वजन के हिसाब से रोज 0.7 ग्राम प्रोटीन लेना सही रहता है! यानी अगर आपका वजन 60 किलों है तो आपको 42 ग्राम की प्रतिदिन ज़रूरत पड़ेगी। इससे आप फिट रहेंगे। अगर आप जिम जाते हैं तो वजन के हिसाब से रोज 1.5 से 2 ग्राम प्रोटीन वाला खाना जरुर खाएं।
प्रोटीन क्यI है?
Protein हमेशा आपकी डाइट में होना चाहिए. क्योंकि यह बेहद हेल्दी है और इस पोषक तत्व को खाने से अलग नहीं किया जा सकता. Protein Amino Acids की संरचना की सीरीज हैं जिसकी मानव शरीर को कई कार्यों को सही तरीके से करने के लिए आवश्यकता होती है. आमतौर पर,Proteinदो अलग-अलग प्रकार (Types of Protein) का होता हैं: Whey Protein और Casein protein. Whey Protein में सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो मजबूत मांसपेशियों के निर्माण से आवश्यक होते हैं. दूसरी ओर Casein protein को पचाने के लिए हमारी बॉडी अधिक समय लेती है. प्रोटीन कई स्वास्थ्य लाभ देता हैं जैसे मांसपेशियों की ताकत देना, हड्डियां मजबूत होना, टिश्यू की मरम्मत, मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देना, हेल्दी प्रतिरक्षा प्रणाली का निर्माण करना. इसलिए, हमारी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन शामिल करना हमारे लिए महत्वपूर्ण हो जाता है!
चलिए अब हम आपको उन फूड्स के बारे में बताते हैं, जिनसे आप इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं।
प्रतिदिन नीचे दिए गए खाद्य पदार्थ खाने से आपके प्रोटीन की मात्रा बराबर रहती है,
- Black Beans (Kaale Rajma) काले राजमा
- Chickpeas (kabuli chana) काबुली चना
- Black Chana (Kaale Chane) काले चने
- Cottage Cheese (paneer) पनीर
- Soya chunks सोया चंक्स
- Nuts
- Whey Protein Supplement
- Milk
- Ghee
- Curd
- Egg Whites
- Indian Lentils.

0 Comments